नैनीझील में ठंडी सड़क में गोल्ज्यू मंदिर के समीप एक युवक का शव उतराता दिखने से हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त क्रिसमस से लापता मल्लीताल निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को ठंडी सड़क में गोल्ज्यू मन्दिर के समीप राहगीरों को एक शव उतराता दिखाई दिया। झील में शव को देख लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मल्लीताल कोतवाली से एसएसआई दिनेश जोशी व एसआई दीपक कार्की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नाव चालकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त मल्लीताल पिलग्रिम लॉज निवासी रोहन शर्मा (20) के रूप में हुई है। जो 25 दिसम्बर से लापता था। जिसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज की गई थी। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।