फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सौंदर्यीकृत तल्लीताल बस स्टैंड उपेक्षित, अवैध पार्किंग से बिगड़ी हालत

नैनीताल में शासन प्रशासन की ओर से करोडों रुपये खर्च करने के बाद तल्लीताल स्थित पुराने बस स्टैंड से निगम की बसें तो हट गई हैं, लेकिन यह स्थल अवैध पार्किंग का अड्डा बन गया है। पर्यटकों के आकर्षण के लिए यहां आधा दर्जन प्रतिष्ठान बनाए गए हैं, जो अधिकांशत: बंद रहते हैं। वाहनों की पार्किंग से ये नजर भी नहीं आते। इसी स्थान पर परिवहन निगम के गेस्ट हाउस के नीचे बने कक्षों में डाक विभाग के आने की सुगबुगाहट थी, वो भी खाली पड़ा हुआ है। ऐसे में करोड़ो रुपये खर्च करने के बावजूद न भवन का सदुपयोग हो रहा और न ही सौन्दर्य का। बता दे कि तत्कालीन जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के शासन में तल्लीताल डांठ को बसों के संचालन से मुक्ति मिली और बसें ठीक नीचे स्थित नवर्मितित स्थल से संचालित होने लगी। डांठ पर परिवहन निगम के भवन को तोड़कर ऊपरी तल पर अत्याधुनिक गेस्ट हाउस तो भूतल में आकर्षक प्रतिष्ठान बनाए गए। पूर्व जिलाधिकारी वंदना के शासन में भूतल में बने कक्षों को आर्गनिक उत्तराखंड (कृषि विभाग), सरोवर क्राफ्ट, सरस मार्ट, पुलिस विभाग आदि को आवंटित किया गया। यहां पर्यटन विभाग कक्ष व डाक विभाग के आने की भी चर्चाएं थी, जो कक्ष अभी खाली हैं। इधर विभिन्न विभागों को आबंटित दुकाने पूर्व में खुलती थी, जो अब अधिकांशत: बंद ही रहती हैं। इनके आगे पुलिस विभाग के सीज किए गए वाहन पार्क हैं। इसकी आड़ में कई अन्य वाहन भी पार्क हो जाते हैं। पूर्व में यहां पर्यटक सामान आदि के साथ बैठे देखे जाते थे, जो अब नजर नहीं आते। नगर के प्रवेश द्वार की उपेक्षा करोड़ों रुपये के सौंदर्य पर बदनुमा दाग है। सीज किए गए वाहन तथा अवैध रुप से पार्क वाहनों के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। बंद प़ड़े प्रतिष्ठानों के मामले में भी विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर प्रशासनिक पहल की जाएगी-नवाजिश खलिक एसडीएम नैनीताल।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें