फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिद्धेश्वर शिवालय में महाशिवरात्रि पर भव्य श्रीमद् भागवत कथा का समापन, भक्तों की भारी भीड़

ज्योलीकोट नैनीताल के समीपवर्ती सरियाताल स्थित सिद्धेश्वर शिवालय में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर यज्ञ हवन, पूर्णाहूति, व्यास पूजन, प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन, संगीत और भोले शंकर के जयकारों के बीच भक्तिपूर्ण माहौल में व्यास देवेश शास्त्री ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। समापन प्रवचन में देवेश शास्त्री ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में एकजुटता, सहयोग और सामंजस्य की भावना मजबूत होती है, साथ ही सामाजिक परंपराएं भी बनी रहती हैं। महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर शाम तक उनका आवागमन जारी रहा। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा पूर्व दर्जा मंत्री जया बिष्ट, शोभा जीना, मनमोहन बिष्ट, सुरेंद्र कोटलिया, ग्राम प्रशासक हरगोविंद रावत, महेंद्र सिंह, नरेश सिंह, भावना रावत, नीलम, चंदन जीना, दयाल सिंह, डीएस जीना, क्षेत्रपाल बिष्ट, राजू जीना, ग्रामीण, आचार्य विनोद पाठक, कमल पाठक, तारादत्त पांडे आदि मौजूद रहे। स्थानीय लोगों और युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें