फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: क्रीम पौडरा घिसनी किलै नै पर जमकर झूम उठे विद्यार्थी

हीरा मेहरा Updated Wed, 17 Sep 2025 03:11 PM IST

नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल की ओर से डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में संकल्प इंटर स्कूल लोक नृत्य प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में लोकगायक राकेश खनवाल, जितेंद्र तोमक्याल के गीतों पर विद्यार्थियों ने खूब ठुमके लगाए। मंगलवार को मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि मोहित आर्या, संस्था अध्यक्ष मंजू रौतेला व सचिव हरीश राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोकगायक राकेश खनवाल ने क्रीम पौडरा घिसनी किलै नै.... और जितेंद्र तोमक्याल ने रूमाली का गांठा..., साली दीपिका... आदि गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व विभिन्न स्कूलों की ओर से कार्यक्रम पेश किए गए। अमेरिकन किड्स नैनीताल के विद्यार्थियों ने अभिनय कर वाहवाही लूटी। निर्णायक दीपक कुमार पुल्स एवं पंकज बोरा रहे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। यहां आशीष साह, विशाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, मोहित लाल साह, भरत मेहरा, राहुल नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें