नैनीताल जिले में बृहस्पतिवार को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर होने वाली मतगणना की तैयारियां प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है। बुधवार को एडीएम विवेक राय और एसडीएम नवाजिश खलीक ने भीमताल ब्लॉक में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। एडीएम ने आरओ और एआरओ से मतगणना की तैयारियों को लेकर जानकारी ली। एडीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना को लेकर जिले में प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। एडीएम ने कहा कि मतगणना के लिए प्रत्याशियों के एजेंट भी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।