नैनीताल में गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरु कर दी है। मल्लीताल खेल मैदान में पुलिस बल परेड अभ्यास में जुट गया है। पहले दिन पुलिस की तीन टुकड़ियों में शामिल पुलिस कर्मियों ने पुलिस बैंड के साथ अभ्यास किया। बता दे कि गणतंत्र दिवस पर पुलिस व प्रशासन की ओर से भव्य आयोजन किया जाता है। डीएसए मैदान में परेड के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। सोमवार को सुबह से ही पुलिस प्रशासन परेड अभ्यास की तैयारियों में जुटा रहा। इस दौरान सशस्त्र पुलिसकर्मियों ने बैंड की धुन के साथ अभ्यास कर जमकर पसीना बहाया। एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने पुलिस बताया कि मंगलवार से सात टुकड़िया अभ्यास करेंगी।