जनवरी में बेलगाम कर्नाटक में प्रस्तावित मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम के चयन को लेकर उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से रामपुर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायकों की ओर से विभिन्न वेट कैटेगरी में खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में मिस्टर हल्द्वानी रोशन सिंह मेहरा, मिस्टर कुमाऊं विकाश सिंह, मिस उत्तराखंड पूजा भट्ट और ऋषभ चौहान को मिस्टर उत्तराखंड मैंस फिजिक चुना गया। देहरादून के सानिध्य बिष्ट ने सभी को पछाड़कर मिस्टर उत्तराखंड का खिताब अपने नाम किया। महासचिव उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन मुकेश पाल ने युवओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। यहां बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के अध्यक्ष रमेश शर्मा, कोतवाल राजेश यादव, युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल, कोषाध्यक्ष उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन सुरेश भंडारी आदि मौजूद रहे।