फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: 317 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

रामनगर में पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम रामनगर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बैलगढ़ चौकी के पास हल्द्वानी की ओर से यूपी 21 एएल 4600 को रोका गया। चेकिंग के दौरान कार चालक गूलरघट्टी नई बस्ती निवासी राज सागर को चरस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 317 ग्राम चरस बरामद की। सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही आरोपी कहा से चरस लेकर कहा बेचने जा रहा था। इसकी जानकारी ली जा रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें