फाइव यूके नेवल एनसीसी यूनिट की ओर से आयोजित सेलिंग अभियान (मेन्यू कैंप) के दूसरे दिन एनसीसी कैडेट्स ने नैनीझील में 32 किमी सेलिंग की। प्रशिक्षण में सेलिंग, स्मॉल आर्म्स ट्रेनिंग और ड्रिल जैसी गतिविधियां चल रही हैं। कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने बताया कि वर्षा और खराब मौसम के बावजूद सभी कैडेट्स प्रशिक्षण में जुटे हुए हैं। यहां सब लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह, एसएमआई कमलेश, विक्रांत सिंह, चीफ पेटी ऑफिसर रवि कुमार, पेटी ऑफिसर सतीश शर्मा, सनी कुमार आदि मौजूद रहे।