फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नैनीताल में चिह्नित लोगों ने पालिका परिसर में फड़ सजाए तो बाकी ने किया हंगामा

नैनीताल में जिला प्रशासन की पहल के बाद मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत नगर में विकास कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए हैं। इधर शुक्रवार को चिह्नित और सत्यापन कराने वाले 48 फड़ कारोबारी पालिका के पास फड़ लगाने पहुंचे तो अन्य भी स्थान पाने की होड़ में वहां पहुंच गए। हंगामे के बाद पहले पुलिस फिर जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर आना पड़ा। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने दोटूक कहा कि फड़ कारोबार के लिए स्थान चाहिए तो पहले सत्यापन कराएं। इसके बाद कई फड़ कारोबारी माने तो कुछ कारोबारियों सत्यापन की शर्तों पर आपत्ति जताई। बाद में समझाने पर उक्त फड़ वाले चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें