फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़, पर्यटन स्थलों पर रही रौनक

इस सप्ताहांत पर नैनीताल में सैलानियों की आमद में इजाफा हुआ। सैलानियों के बड़ी संख्या में पहुंचने से नगर की रौनक में निखार नजर आया। शुक्रवार से सैलानियों का नैनीताल पहुंचना शुरू हो गया था, जो रविवार दोपहर तक जारी रहा। रविवार को एक दिवसीय भ्रमण पर आने वाले सैलानियों की संख्या अधिक रही, जो शाम को अपने गंतव्य को लौट गए। इस बीच नगर के मुख्य स्थलों में स्थित होटलों के अधिकांश कमरे पैक रहे। दिनभर चिड़ियाघर, स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल व सरितातल समेत अन्य पर्यटन स्थलों में रौनक रही। शाम के समय हनुमानगढ़ी भी काफी संख्या सैलानी पहुंचे और सूर्यास्त का आनंद उठाया। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार यह सप्ताहांत सैलानियों की आमद की दृष्टि से संतोषजनक रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें