फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर शहर में भव्य नगर कीर्तन, झांकियां भी निकाली

नैनीताल। बैंड बाजों के माध्यम से बजाई जा रही भक्तिगीतों की धुन, हैरतअंगेज करतब करते गतका पार्टी के कलाकार, आकर्षक झांकी, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा के बाद शबद कीर्तन करते श्रद्धालु एवं अंत में विशेष वाहन में रखे गए पालकी साहेब के साथ शनिवार को नगर में सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर सिख धर्म के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव के 420वें शहीदी पर्व पर दो दिवसीय अनुष्ठान की शनिवार को शुरुआत हुई। सुबह गुरुद्वारा में नियमित पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसके बाद गुरुद्वारा से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। जो पंत पार्क से मॉलरोड होते हुए तल्लीताल डांठ पहुंची। यहां से मॉलरोड से वापसी करते हुए मल्लीताल गुरुद्वारा में संपन्न हुई। इसमें कुलविंदर सिंह किंदा एवं नरेंद्र सिंह की ओर से विशेष अंदाज में पुष्प वर्षा की, जो लोगों के लिए आकर्षण रहा। इसके अलावा दिल्ली से आए तीरंदाज, फतेहगढ़ साहेब से लाया गया पक्षी बाज, आकर्षक करतब करती गतका पार्टी आदि आकर्षण रहे। हजूरी रागी भाई परमजीत सिंह के कीर्तन से संगत निहाल हुई। विभिन्न स्थान पर लोगों ने श्रद्धालुओं को छबील, जूस, फल समेत भंडारा प्रसाद के रूप में अन्य चीजें बांटी। सफलता में गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसकरन सिंह, संदीप सिंह, गगनदीप सिंह, रमन साहनी, हरविंदर चावला, जसनीत सिंह आदि जुटे रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें