फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में सांसद अजय भट्ट का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, बोर्ड परीक्षा में मेधावी रहे 20 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

नैनीताल में अजय भट्ट जन्मोत्सव समारोह समिति की ओर से शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर केक काटा गया और इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में मेधावी रहे 20 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राज्य अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने उपस्थित लोगों को सांसद अजय भट्ट के व्यक्तित्व समेत राजनीतिक सफर के बारे में जानकारी देते हुए कई अहम पहलुओं को रखा। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, राज्य मंत्री शांति मेहरा समीप आदि ने संसद की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। इसमें नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, लोकेश जोशी, दया किशन, कामेश्वर प्रसाद काला, मनोज जोशी, प्रोफेसर ललित तिवारी, हरीश राणा, डॉक्टर डीपी गंगोला, कविता गंगोला, डॉक्टर अनिरुद्ध, अरविंद पडियार, भगवत भगवत रावत, गजल कमाल आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें