फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: सुमित हृदयेश ने कहा- विकास नहीं, विनाश के नारे पर काम कर रही भाजपा

विधायक सुमित हृदयेश शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि भाजपा का नारा सबका विकास का तो है लेकिन वह उत्तराखंड में सबका विनाश कर रही है। विधानसभा 2027 के चुनाव में इसके ऐतिहासिक परिणाम सामने आने वाले हैं। कांग्रेस अराजकता के खिलाफ राज्य स्तर की बड़ी रैली हल्द्वानी में करने जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में भी भाजपा की मनमानी सामने आई। उत्तराखंड ने पंचायत चुनाव में हुई अराजकता को देखा है। बीजेपी ने यहां बंगाल, बिहार और यूपी जैसा माहौल बना दिया। सोशल मीडिया में यह गुंडई दिख रही है। कहा कि सीएम के समकक्ष नेता प्रतिपक्ष का पद होता है। विधायक का भी सम्मान होता है। दोनों के साथ नैनीताल में बदसलूकी हुई। खुद नेता प्रतिपक्ष ने जानकारी दी, फिर भी विधानसभा में नहीं सुना गया। कांग्रेस डीएम और एसएसपी को हटाने की मांग कर रही है लेकिन सरकार को इनसे जाने कौन सा लाभ है कि वह आंख मूंदे बैठी है। वहां जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, हरीश मेहता, मधु सांगूड़ी, शोभा बिष्ट, हेमंत बगड़वाल, सुहैल सिद्दीकी, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें