फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: खटीमा गोलीकांड के शहीदों को किया याद

हल्द्वानी शहर में राज्य आंदोलनकारियों ने सोमवार को खटीमा और मसूरी गोलीकांड में शहीद आंदोलनकारियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि जिनकी वजह से उत्तराखंड राज्य बना, प्रदेश के नेता उनके सपनों की गैरसैंण राजधानी अब तक नहीं बना पाए। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति ने तिकोनिया गेस्ट हाउस में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी ऐसे नेता और अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे जो प्रदेश को लूट रहे हैं और ऐसे विभागों के खिलाफ जहां भ्रष्टाचार पनप रहा है वहां जाकर उनकी आत्मा को जगाने के लिए घंटी बजाएंगे। राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र खनवाल, डाॅ. बालम बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला है और नौजवान पलायन कर रहा है क्या इसी के लिए हमने प्रदेश बनाया। श्रद्धांजलि देने वालों में कैलाश शाह, डॉ. बालम बिष्ट, मोहनी रावत, अयोध्या प्रसाद केसरवानी, ब्रजमोहन सिंह सिजवाली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें