हल्द्वानी के शीशमहल स्थित इंडेन गैस गोदाम में सिलेंडर लेने के लिए लगाई भारी भीड़ ,महिलाएं एवं पुरुष भी सुबह 9 बजे से लाइन में लगे हैं । प्रबंधक गणेश सिंह नेगी ने बताया है अभी 12.50 तक 360 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बांटे जा चुके हैं। अभी दूसरी गाड़ी पहुंचने वाली है आज लगभग 700 सिलेंडर बांटे जाने हैं, एसडीएम ने भी गैस गोदाम का दौरा किया था।