कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को नैनीताल के तल्लीताल, मॉल रोड और ठंडी सड़क पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने नैना देवी मंदिर में मानसखंड मंदिर माला परियोजना के तहत हो रहे कार्यों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।