नैनीताल में मौसम का मिजाज शुक्रवार सुबह फिर बिगड़ गया। सुबह घने कोहरे के बीच बारिश हुई। बारिश के कारण कई दिनों से चला आ रहा उमस भरा मौसम गायब हो गया और सुबह हल्की ठंड महसूस हुई। कोहरे की वजह से शुक्रवार को भी पर्यटकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।