फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो रहा हनुमान धाम

रामनगर को अब बाघों के दीदार के साथ ही धार्मिक स्थल के रूप में भी पहचान मिल रही है। रामनगर के ग्राम छोई में स्थित हनुमान धाम श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना है। यहा हर दिन लगभग चार से पांच हज़ार श्रद्धालु भगवान हनुमान के अलग-अलग 21 दिव्य स्वरूपों दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वर्ष 2011 में भारत के पांचवें धाम के रूप में रामनगर के ग्राम छोई में करीब पांच एकड़ भूमि पर हनुमान धाम की नीव रखी गई थी। यह दुनिया का इकलौता ऐसा मंदिर है। जहां हनुमान जी के नौ स्वरूप और 12 लीलाओं यानी उनके कुल 21 स्वरूप स्थापित किए गए हैं।धाम की इन विशेषताओं के चलते यहां साल दर साल श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में हनुमान जी के दर्शन करने हर दिन चार से पांच हज़ार श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें