हल्द्वानी में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की। एसएसपी ने मुखानी क्षेत्र में हुए चोरी के मामले का खुलासा किया गया, तो दूसरी ओर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भारी मात्रा में चरस बरामद की गई। चरस तस्करी में एएनटीएफ कुमाऊं रेंज और खनस्यू पुलिस की ओर से पांच किलो 457 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी और चोरगलिया पुलिस द्वारा डेढ़ किलो चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दीपेंद्र चंद्र पांडे पुत्र केशव पांडे निवासी गली नंबर-3 शिव विहार के आवास में हुई चोरी के मामले का एसएसपी ने खुलासा किया। चोरी के आरोपी राजकुमार राठौर (22) को 52 डांट बसानी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। एसएसपी मीणा ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।