फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: संभल के दो शातिरों ने रिवर वैली में की थी चोरी, गिरफ्तार

दिल्ली में फड़ लगाने वाले संभल जिले के दो शातिरों ने यहां मुखानी थाना क्षेत्र की रिवर वैली कॉलोनी में चोरी की थी। कमला भंडारी के बंद घर से वे दोनों 17 अप्रैल को हजारों का माल ले उड़े थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनसे चोरी का काफी सामान भी मिला है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कमला भंडारी ने 25 अप्रैल को तहरीर देकर 17 अप्रैल की अपने घर में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट लिखाई थी। घटना के पर्दाफाश के लिए एसओ मुखानी विजय मेहता और एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ की टीम को लगाया गया था। सीसीटीवी में चेहरे कैद होने के बावजूद दोनों चोरों के बारे में ज्यादा पता नहीं चल पा रहा था। अब मुखबिर से इन चोरों के बारे में जानकारी मिली। मुखबिर ने बताया था कि वे दोबारा चोरी की कोशिश में हैं। इस पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मधुबन कॉलोनी में खाली प्लॉट के सामने से आ रहे दो लोगों को पकड़ा। ये संभल जनपद के चंदौसी तहसील के अकरौली के महेंद्र पाल और रामभरोसे थे। महेंद्र इस समय दिल्ली के तिलक नगर में रह रहा था। महेंद्र और रामभरोसे से गले की सोने की एक चेन, चार टॉप्स और एक कैमरा मिला। बताया कि एक दिन पहले उन्हें रेकी में कमला भंडारी के घर पर ताला लगा मिला तो उसे निशाने पर ले लिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें