फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज क्षेत्र में पिछले करीब एक सप्ताह से जंगली हाथी घायल अवस्था में घूम रहा है। डीएफओ रामनगर ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि करीब एक सप्ताह गश्त के दौरान नयागांव के पास जंगल में हाथी लंगड़ाता हुआ दिखाई दिया। वनकर्मियों ने हाथी के अगले बाएं पैर में बड़ा घाव देखा। उसकी स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल निगरानी के लिए एक टीम का गठन किया है। टीम में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी शामिल किया गया है। चिकित्सकों और वन कर्मियों की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों, उसके घाव और स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रख रही है। विभाग ने जंगल क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें