भीमताल नगर के मिनी स्टेडियम में सोमवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन जिले के आठ ब्लॉकों के प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, वॉलीबॉल और गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रारंभिक जिला शिक्षाधिकारी एचबी चंद ने बच्चों से खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का मान प्रदेश और देश में बढ़ाने का आह्वान किया।