फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में यूकेएसएसएससी पेपर लीक के विरोध में धरना प्रदर्शन

बीते दिनों हुए यूकेएसएसएससी की परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। जिसके विरोध में रामनगर में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, महिला एकता मंच समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एक दिवसीय धरना दिया। बृहस्पतिवार को धरने के दौरान उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में एक पेपर भी नहीं करा पर रही है। ऐसे में प्रदेश के पढ़े लिखे युवा खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने और एक माह के भीतर पेपर दोबारा करने की मांग की है। माँग पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान मुनीष कुमार, सरस्वती जोशी, नवीन सुनेजा, पुष्कर दुर्गापाल, मनोमान अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें