फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एस्मा लागू करने के विरोध में उतरे कांग्रेसी

उपनल कर्मियों की ओर से मांगों के लिए किए जा रहे आंदोलन के खिलाफ प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से लगाई गई एस्मा के विरोध में शुक्रवार को नगर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं व सदस्यों ने मल्लीताल पंत पार्क में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।नगर अध्यक्ष अनुपम कपडवाल ने कहा कि सरकार विस चुनाव 2027 से डरी हुई है। इसी कारण सवा साल पहले एस्मा लगा रही है। महिलाओं के मामले में भाजपाइयों के चेहरे बेनकाब हो रहे हैं। त्रिभुवन फर्त्याल ने कहा कि एक ओर सरकार पलायन रोकने की बात करती है और दूसरी ओर पहाड़ में रोजगार के अवसर छीनकर अपनी विरोधाभासी मानसिकता का प्रमाण दे रही है। वहां जेके शर्मा, मुकेश जोशी, सपना बिष्ट, जीतेंद्र पांडे, अंकित चंद्रा, कैलाश बिष्ट आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें