नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व अन्य नेताओं के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ कांग्रेसियों ने हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में पुतला फूंका। साथ ही एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया। आक्रोशित कांग्रेसियों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।