फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अराजक तत्वों पर कार्रवाई को एसएसपी से मिले कांग्रेसी, ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों शहर में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। मंगलवार शाम कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि कुछ अराजक तत्व शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। इस तरह की घटना से सौहार्दपूर्ण वातावरण खराब हो रहा है। उन्होंने होटल, दुकानों में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी किए जाने, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई। वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतनाम सिंह चटवाल, सुहैल अहमद सिद्दीकी, नरेश अग्रवाल, शराफत खान, तस्लीम अंसारी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें