फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: छठ पूजा शुरू, लेकिन नहर सफाई का काम अभी अधूरा

आस्था का महापर्व छठ शनिवार 25 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर बड़ी संख्या में पूर्वांचली समाज के लोग आकर पूजा करते हैं। यहां 27 और 28 अक्तूबर को पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा लेकिन नहर की सफाई पूरी नहीं हुई है। शुक्रवार सुबह नगर निगम की टीम ने सफाई कार्य शुरू किया लेकिन एक घंटे बाद नहर में पानी छोड़ देने से काम बंद हो गया। लोगों ने अभी तक नहर की सफाई नहीं होने पर चिंता जताई है। छठ सेवा समिति का कहना है कि नगर निगम से अनुरोध के बाद टीम ने आकर सफाई भी शुरू की है लेकिन अभी भी नहर के अंदर काफी कचरा है। इसमें श्रद्धालुओं के फिसलने और उन्हें चोट लगने की भी आशंका है। शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने करीब एक घंटा सुबह नहर की सफाई की लेकिन उसके बाद नहर में पानी छोड़े जाने के कारण कर्मचारी वहां से चले गए और दिनभर नहर की सफाई नहीं हुई। छठ सेवा समिति के सह कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शाह ने बताया कि नहर में हल्का पानी खोला गया अगर तेज खोला होता तो कचरा साफ हो जाता। समिति के उपाध्यक्ष शंकर भगत ने बताया कि शुक्रवार को वह और अध्यक्ष कृष्णा शाह सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिलने गए थे और उन्होंने नहर की गंदगी की शिकायत की है। विभाग के अधिकारी ने शनिवार तक नहर की सफाई पूरी करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें