नैनीताल डीएसबी कॉलेज में कुमाऊं विवि की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि बनकर आ रहे उच्च शिक्षा मंत्री का छात्रों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। छात्रों ने धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने दर्जन भर छात्रों को गिरफ्तार किया है।