फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हल्द्वानी में बाइक सवारों ने बेल्ट लहराकर मचाई दहशत, चार गिरफ्तार

हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाइक सवारों ने सरेआम हुड़दंग मचाया। दोनहरिया रोड पर युवक हाथ में बेल्ट लहराते चल रहे थे। इससे भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में राहगीरों में दहशत फैल गई। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने इसका संज्ञान लिया । पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की। चार युवकों को हिरासत में लिया गया है और दो नाबालिगों की काउंसिलिंग के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सीतेश आर्य, गोपाल आर्य, कुणाल बिष्ट और विशाल कुमार निवासी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम शामिल हैं। सीतेश आर्य के शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुलेट और एक बिना नंबर की सीडी डीलक्स बाइक को सीज कर दिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें