चार महीने से वेतन और छह माह से एरियर का भुगतान नहीं होने से नाराज जलसंस्थान के संविदा कर्मियों ने अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर जलसंस्थान कार्यालय भीमताल में धरना प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारी संघ के सचिव गोपाल आर्या ने बताया कि कर्मचारियों को वेतन और एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से वार्ता करने पर अधिकारी हमें ठेकेदार के कर्मचारी होने का हवाला दे रहे हैं और ठेकेदार विभाग की ओर से वेतन नहीं देने की बात कह रहे हैं।