फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: रोजगार मेले में 58 का चयन, 95 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए चुने

नैनीताल जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शैले हॉल में रोजगार मेले का आयोजन किया। इस दौरान पंजीकृत 252 अभ्यर्थियों में से 58 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जबकि 95 अभ्यर्थी द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चुने गए। शुक्रवार को मुख्य अतिथि रहीं विधायक सरिता आर्या ने दीप जलाकर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। विधायक आर्या ने कहा कि बेतालघाट के साथ ही अन्य ग्रामीण इलाकों में भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाए, ताकि उन क्षेत्रों के युवाओं को इसका लाभ मिल सके। करीब 16 प्राइवेट कंपनी और बैंक की ओर से रिक्त पदों के लिए युवाओं का चयन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने बताया रोजगार मेले में पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज कैपिटल, एचडीएफसी बैंक, एक्सेस बैंक, एचडीएफसी लाइफ इनश्योरेंस, वाइएसएफ, ब्लिंकिट, जीके सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट सर्विसेस, एआईएमटी इंस्टिट्यूट, लर्नर प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियां प्रतिभाग किया। इस मौके पर मनोज जोशी, नितिन कार्की, निखिल, विकास कुमार, खजान पाठक, रक्षिता जोशी, प्रकाश चंद्र सनवाल, शंकर लाल, पंकज जीना, दीप चंद्र जोशी, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें