नैनीताल में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। बता दें मंगलवार को बजरंग दल नगर अध्यक्ष राजीव साह के नेतृत्व में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के तमाम कार्यकर्ता मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के मुखिया का पुतला दहन कर हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। कहा दीपू चंद्र दास के साथ हुई घटना नरसंहार है। उन्होंने हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की। इस मौके पर मनोज कुमार, कुनाल बेदी, ध्रुव वैद्य, मोहित जाटव, रोहित राठौर, देवेंद्र चंद्रा, शुभम कुमार, आकाश आदि मौजूद रहे।