फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: ग्रीष्म नाट्य महोत्सव शुरू, ओपन एयर थिएटर में 'पड़ोसन' ने दर्शकों को हंसाया

ग्रीष्मकालीन नाट्य महोत्सव के तहत दिल्ली से आई पांच एलिमेंट्स की टीम ने पड़ोसन नाटक का मंचन किया। करीब पौने दो घंटे के इस हास्य नाटक का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। आयोजक इदरीश मलिक ने बताया कि लीलाधर भट्ट कल्याण समिति उत्तराखंड एवं मंच आर्ट एंड थियेटर डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से ग्रीष्म नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। 30 जून तक होने वाले महोत्सव में उत्तराखंड और विभिन्न स्थानों से आए कलाकार, लोक कलाकार, सांस्कृतिक समूह अपने पारंपरिक नाटक व नृत्य की प्रस्तुति देंगे। साथ ही शॉर्ट फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इससे पूर्व रंगकर्मियों ने मंच की संस्था सचिव व आयोजक इदरीश मलिक की पत्नी कवल मलिक को पुष्पांजलि दी। इस मौके पर राजेश आर्या, एचएस राणा, मिथिलेश पांडे, मदन मेहरा, विनोद देशपांडे, ओशीन मलिक, सुमन कीर्ति, नीरज डालाकोटी, रोहित वर्मा, पवन कुमार, मो. जावेद हुसैन, सुनील कुमार, कौशल साह, दिलावर सिराज, डाॅ. मोहित सनवाल, तिलकराज जोशी, जस्सी राम, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें