हल्द्वानी शहर के श्री रामलीला मैदान इलाके में स्थित आशु ज्वैलर्स की दुकान में सोना गलाने के दौरान अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकान के मालिक सन्नी भोला का हाथ भी झुलस गया। यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 10:45 बजे घटी। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर और फायर इंस्टीगेटर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उनके तत्काल प्रयासों के चलते, फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।