फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, हाईवे पर यातायात बाधित

बीती रात से पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है। निरंतर हो रही बारिश से सिलगाड़ व लंगूरगाड़ नदियों का जलस्तर खतरे की स्थिति में पहुंच गया है। सरुडा़ गांव में पंचायत घर, व खोह नदी के तट पर बने आशियानों को खतरा बना हुआ है। लंगूरगाड़ नदी से सुभाष बाजार वार्ड का कंडवाल मोहल्ला भी नदी के प्रवाह से खतरे में है। पुलिस प्रशासन की ओर से निगरानी रखी जा रही है। एन एच 534 में कई जगह भूस्खलन होने से यातायात आवाजाही ठप हो गई है। रपटे में भी जलस्तर बढ़ने से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। बारिश न रुकने से स्थिति और भी खराब होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें