उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने आज कोटद्वार में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल महिलाओं को आगे बढ़ता देखना नहीं चाहते हैं। देश में 850 सांसदों को चुना जाना था, इनमें 33 फीसदी महिलाएं होतीं। जैसे ही चीजें आज तक चलती आ रही थीं, वैसे ही आगे भी चलनी थीं। लेकिन विपक्ष बौखलाहट में अच्छे-बुरे की समझ खो बैठा है और बिल पारित नहीं होने दिया।