फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कार्बेट टाइगर रिजर्व: कालागढ़ में गरजी पौड़ी प्रशासन की जेसीबी, ध्वस्त किए गए 86 भवन

कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) की वन भूमि पर पड़ने वाले कालागढ़ की नई कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार को पौड़ी जिला प्रशासन की जेसीबी और मशीनें गरजी। इस दौरान 86 भवन ध्वस्त किए गए। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। ध्वस्तीकरण के बाद यह भूमि वन विभाग के कार्बेट प्रशासन को सुपुर्द कर दी गई है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों का पालन करते हुए पौड़ी जिला प्रशासन ने मंगलवार को कालागढ़ की नई कॉलोनी में जेसीबी मशीनों से रामगंगा परियोजना से संबंधित सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के 71 और वन विभाग के 15 राजकीय आवासों को ज़मींदोज़ कर दिया। पौड़ी प्रशासन की ओर से इसके लिए 5 जेसीबी मशीनें लगाई गई थी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अपराह्न 3:30 बजे तक चली। पुलिस, वन विभाग, ऊर्जा निगम व सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सी आवासीय श्रेणी के 86 मकानों को पांच जेसीबी मशीनों से ध्वस्त किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें