अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरिद्वार प्रेम नगर आश्रम में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। शांत वातावरण में स्थानीय लोगों और साधकों ने मिलकर विभिन्न योग मुद्राओं और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगाचार्यों ने स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक शांति के लिए योग को नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया।