विजय दिवस के अवसर पर 1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नमन करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए । 1971 युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीरनारियों व परिजनों, युद्ध में कार्यरत रहे पूर्व सैनिकों को जिलाधिकारी और मेयर नगर निगम किरण जैसल ने शॉल भेंटकर सम्मानित किया।जनपद की उन्नति, प्रगति और आदर्श जनपद बनाने के लिए सभी अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का संकल्प लिए । जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया विजय दिवस कार्यक्रम।