मुख्यमंत्री द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता, प्रगति, सुरक्षा मानकों व निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण के दौरान रसियाबढ़ के पास बने लगभग 2.2 किमी डायवर्जन मार्ग का रिपेयरिंग कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिये।