सहकारिता विभाग की ओर से ऋषिकुल मैदान में आयोजित सहकारिता मेले 2025 के चौथा दिन। स्वास्थ्य/शिक्षा/ सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश के सभी 13 जिलों में सहकारिता मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक एसईजी एवं महिला समूह को सहकारिता से जोड़ना है। तथा प्रदेश में स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग पूरे देश में किए जाने का लक्ष्य है। जिससे कि स्थानीय उत्पादों की विश्व स्तर पर भी पहचान हो।