फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेले से पहले मनसा देवी मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे रविंद्रपुरी महाराज

हरिद्वार। कांवड़ मेले से पहले धर्मनगरी हरिद्वार के मंदिरों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन जुटा हुआ है। इसी क्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने शनिवार को मनसा देवी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में की गई तैयारियों का परीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं बेहतर होंगी तो श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन और उसके संवाहक निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में चोरी हुई या नहीं हुई और चोरी किसने की, यह जांच का विषय है। श्रीमहंत ने कहा कि मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सनातन के रक्षकों और उनके प्रहरियों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। अयोध्या मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अखाड़ा परिषद उचित कदम उठाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें