फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरु नानकदेव जी के प्रकाश पर्व पर हरिद्वार में निकाली गई प्रभात फेरी

गुरु नानक देव जी के 555 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर कनखल में प्रभात फेरी निकाली गई। सिख संगत ने श्री निर्मल संतपुरा के परमाध्यक्ष महंत जगजीत सिंह शास्त्री महाराज की अगुवाई में प्रेम नगर चौक स्थित ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा से प्रभात फेरी सुबह तड़के शुरू हुई और निर्मल संतपुरा पहुंची। जहां पर सिख संगत द्वारा शबद कीर्तन किया गया। वहां से प्रभात फेरी कनखल के मुख्य बाजारों से होती हुई तीजी पातशाही तप स्थान गुरु अमर दास गुरुद्वारा सती घाट पहुंची। जहां पर सिख संगत ने  मत्था टेका और शब्द कीर्तन किया और गुरुद्वारा गुरु अमरदास पहुंचने पर प्रभात फेरी का स्वागत ग्रंथी सरदार देविंदर सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह और ग्रंथी परवेंदर सिंह आदि ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें