हरिद्वार में एसएमजेएन पीजी कोलेज में अंतरमहाविद्यालयी कुश्ती खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता वंदना कटारिया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में संपन्न हुई। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव पुष्कर गौड़ रहे।