कुंभ मेला 2027 के आयोजन की तैयारियों को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक मेला नियंत्रण भवन सभागार में आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप कर रहे हैं। बैठक में हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित मेला प्रशासन, रेलवे, दूरसंचार विभाग और विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। कुंभ मेले की व्यवस्थाओं और तैयारियों पर चर्चा की जा रही है।