नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर बनने के बाद अब जंगली जानवर यहां घूमते नजर आ रहे हैं। हाथियों का एक झुंड फ्लाईओवर के नीचे घूमता दिखाई दिया। जिसे देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो कैद कर लिया। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगली जानवरों के पास न जाने की अपील की है।