फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर हरिद्वार में बंद का असर नहीं, खुले बाजार

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कई राजनीतिक दलों की ओर से प्रदेश बंद का आह्वान किया गया था। आज पूरे उत्तराखंड में बंद की अपील की गई, लेकिन जनपद हरिद्वार में इसका असर न के बराबर दिखाई दिया। ज्वालापुर बाजार, हरिद्वार रेलवे स्टेशन क्षेत्र सहित शहर के प्रमुख इलाकों में सामान्य गतिविधियां जारी रहीं। दुकानें खुली रहीं और रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित नहीं हुआ। रुड़की से झबरेड़ा तक भी बंद का खास असर देखने को नहीं मिला। बाजारों में रौनक बनी रही, यातायात सामान्य रूप से चलता रहा और व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित होती रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें