फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पुलिस ने गुम हुए 100 मोबाइल ढूंढकर उनके मालिकों को वापस लौटाए, एक हांगकांग से भी मंगवाया

साल 2026 की शुरुआत होने से पहले पुलिस ने लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढकर वापस लौटाते हुए चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है। शहर कोतवाली पुलिस ने गुम हुए 100 मोबाइल फोन खोज निकाले और उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। इनमें एक फोन हांगकांग से भी वापस मंगवाया गया है। बुधवार की सुबह शहर कोतवाली परिसर में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी के निर्देश ऑपरेशन रिकवरी चलाया जा रहा है। सीईआईआर पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन ढूंढने शुरू किए। कोतवाल रितेश शाह ने टीम के साथ मिलकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा आदि राज्यों के अलावा एक फोन हांगकांग से भी ढूंढकर वापस मंगवाया। कुल 100 मोबाइल फोन बरामदगी किए गए, इनकी कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। कोतवाली में सभी मोबाइल के वास्तविक मालिकों को बुलाकर उन्हें फोन वापस किए गए। 100 में से 26 मोबाइल फोन के स्वामी ऐसे थे, जो अन्य राज्यों से थे और अपने फोन लेने के लिए हरिद्वार नहीं आ सके। इन मोबाइल स्वामियों को कोरियर सर्विस के माध्यम से उनके फोन उनके घर तक पहुंचाए जाएंगे। फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी झलक उठी और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। इस दौरान इंस्पेक्टर रितेश शाह, एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी, एसआई संजीत कंडारी, चरण सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। मोबाइल ढूंढकर लौटाने में पहले नंबर पर शहर कोतवाली शहर कोतवाली पुलिस इस साल यात्रियों के मोबाइल फोन ढूंढकर उन्हें लौटाने में अव्वल रही। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पहले 60 मोबाइल फोन ढूंढे गए और इसके बाद 35 और अब 100 फोन बरामद किए गए हैं। आगे भी लगातार अभियान चलाकर फोन बरामद किए जाएंगे और उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाएं जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें