वार्षिक बंदी के बावजूद हर की पैड़ी पर नहीं रहेगी गंगाजल की किल्लत हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गंगाजल छोड़ दिया गया है। श्रद्धालु सीमित क्षेत्र में जलाशय के रूप में बांध बनाकर छोड़े गए जल में स्नान कर रहे हैं। संध्या आरती के समय भी कुछ जल और छोड़ा गया। वार्षिक बंदी के दौरान हरकी पैड़ी पर पर्याप्त मात्रा में जल की उपलब्धता हो यह सुनिश्चित किया गया है ।